May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Britain: भारत पर क्यों बरसी Preet Gill, ब्रिटिश में सिखों की सुरक्षा पर उठाए सवाल?

0
Preet Kaur

Preet Kaur

Britain: ब्रिटेन में ऐसा पहली बार देखने को मिला कि किसी भारतीय नागरिक ने भारत के खिलाफ जहर उगला हो, जबकि ब्रिटेन वासी भारत की तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते हैं। ब्रिटेन की पहली सिख महिला सांसद प्रीत कौर गिल ने भारत को लेकर कई अपशब्द कहे हैं। वहीं देखा जाए तो उनका भारत से काफी गहरा नाता है। प्रीत ने कहा कि भारतीय एजेंट्स का टारगेट ब्रिटेन में रहने वाले सिख हैं। ब्रिटेन में रह रहे कई सिख उनकी हिट लिस्ट में शामिल हैं। गिल ने हरदीप सिंह निज्जर और खलिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या को लेकर भारत पर शिकंजा कसा है।

भारतीय एजेंट्स का टारगेट सिख

बता दें कि ब्रिटिश संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में सांसद प्रीत ने ब्रिटेन में रहने वाले सिखों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ‘’भारतीय एजेंट्स का टारगेट ब्रिटेन में रहने वाले सिख हैं। ब्रिटेन में रह रहे कई सिख उनकी हिट लिस्ट में शामिल हैं।‘’ उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि ‘’ब्रिटिश सरकार सिखों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रही है? प्रीत ने स्पीच में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, अमेरिका और UK के इंटेलिजेंस अलायंस का जिक्र भी किया।‘’

Also Read: BJP Candidate की पहली लिस्ट फाइनल, बंगाल में अभिनेता वर्सेस अभिनेता, कई नए चेहरों पर पार्टी लगाएगी दाव

सभी नागरिक एक समान

वहीं प्रीत गिल के सवाल के जवाब में सुरक्षा मंत्री टॉम तुगेनधाट ने कहा कि ’’ब्रिटिश सरकार के लिए देश में रहने वाले सभी लोग एक समान हैं। सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, चाहे वे सिख हों या अन्य किसी धर्म-जाति के लोग, ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा की जाएगी। यदि ब्रिटेन में रहने वाले किसी विदेशी नागरिक को खतरा महसूस हो तो वह बताएं, तुरंत कार्रवाई होगी।‘’

जाने प्रीत गिल के बारे में

51 वर्षीय प्रीत गिल ब्रिटेन की पहली सिख महिला सांसद हैं। इनका पूरा नाम प्रीत कौर शेरगिल है। 21 नवंबर 1972 को गिल का जन्म इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था, लेकिन उनकी जड़ें भारतीय हैं। उनके पिता दलजीत सिंह शेरगिर भारत के पंजाब से हैं। वे एक किसान, फोरमैन और बस ड्राइवर थे। वहीं उनकी मां की बात करें तो वह कपड़े सिला करती थी। 1960 के दशक में गिल का परुवार इंग्लैंड में रहने आ गया। बता दें कि दलजीत सिंह यूनाइटेड किंगडम के पहले गुरुद्वारे गुरु नानक गुरुद्वारा स्मेथविक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 70 साल की उम्र दलजीत सिंह का साल 2014 में निधन हो गया था।

सामाजिक कार्यकर्ता से की शादी

फिलहाल प्रीत गिल सिंह ब्रिटिश लेबर पार्टी की नेता हैं। 2017 से वे बर्मिंघम के एजबेस्टन की सांसद हैं और 2023 से प्राइमरी केयर एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर हैं। गिल 6 भाई-बहन हैं और कॉलेज में छात्र संघ की अध्यक्ष थीं। उन्होंने इजराइल के किबुत्ज में सामाजिक कार्यकर्ता बनकर काम किया। वहीं प्रीत भारत में सड़कों पर रहने वाले बच्चों के लिए भी काम कर चुकी हैं। प्रीत ने सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सिंह चोपड़ा से शादी की और उनकी 2 बेटियां भी हैं।

यह है पूरा विवाद

खबरों के अनुसार, 18 जून 2023 को कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को गोलियों से भून दिया गया था। निज्जर भारत का भगौड़ा अपराधी था और उस पर 10 लाख का इनाम भी थी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठराया और हाउस ऑफ कॉमन्स में बयान दिया था कि निज्जर की हत्या भारतीय एजेंटों ने करवाई है। ट्रूडो ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को हत्या का जिम्मेदार बताया।

दूसरी ओर अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप भी भारत पर लगाया है। दरअसल पन्नू की हत्या की साजिश को नाकाम करने का दावा अमेरिका ने किया था।

 

Also Read: पंजाब में AAP नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, बढ़ते गुंडाराज में कितने सुरक्षित लोग ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *