March 29, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

आमिर खान को सपोर्ट करना ऋतिक रोशन को भारी पड़ गया, शुरू हुआ #BoycottVikramVedha ट्रेंड

0
Boyvott Vikram Vedha

Boyvott Vikram Vedha: बॉलीवुड फिल्मों के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम होता बिलकुल नहीं दिख रहा है। आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा हाल ही में बॉयकॉट ट्रेंड के बुरे दौर से गुजरी है। जिसका असर फिल्म के कारोबार पर साफ़ दिख रहा है। इसके अलावा अक्षय़ कुमार स्टारर फिल्म रक्षाबंधन भी बॉयकॉट ट्रेंड से गुजरी थी। अब इस ट्रेंड का नया शिकार ऋतिक रोशन (Boyvott Vikram Vedha) बन गए हैं।

दरअसल, हाल ही में ऋतिक रोशन ने आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की ट्विटर पर जमकर तारीफ की थी। साथ ही फिल्म स्टार ने फैंस से इस फिल्म को देखने की अपील भी की थी। अब यही ट्वीट उनके लिए मुसीबत बन चुका है।

ऋतिक रोशन पर आई मुसीबत

Boyvott Vikram Vedha

ऋतिक रोशन का आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के सपोर्ट में उतरना इंटरनेट यूजर्स को बहुत अखरा है। जिसके बाद एक्टर ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा के खिलाफ अब फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। इंटरनेट यूजर्स लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन के बाद अब ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा को भी बॉयकॉट (Boyvott Vikram Vedha) करने लगे हैं। जिसके बाद यह ट्विटर पर अब वक्त ट्रेंड कर रहा है।

बॉयकॉट करने की हो रही है मांग

Boyvott Vikram Vedha

एक इंटरनेट यूजर ने ऋतिक रोशन की फिल्म को लेकर कमेंट कर कहा है कि, ‘कोई ये रीमेक फिल्म भला क्यों देखेगा जबकि इसकी क्लासिक ऑरिजनल फिल्म पहले से ही हिंदी में मौजूद है। बॉयकॉट विक्रम वेधा।’ तो वहीं, एक इंटरनेट यूजर ने कहा है कि ‘बॉलीवुड वाले कर ही क्या रहे हैं सिर्फ रीमेक्स ही तो बना रहे हैं। बॉयकॉट करो हर फिल्म को’।

यह भी पढ़े:- लाल सिंह चड्डा vs रक्षाबंधन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जानिए किसने की अभी तक कितनी कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *