https://dainikkhabarlive.com/?p=3050&preview=true

Ben Affleck Jennifer Lopez Wedding: हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और एक्टर बेन एफ्लेक (Ben Affleck) ने शादी कर ली है। मीडिया जानकारी के अनुसार जेनिफर और बेन ने बीते शनिवार को शादी (Jennifer Lopez Wedding) की है। दोनों ने नेवादा से मैरिज लाइसेंस कलेक्ट किया है। बता दें कि बेन और जेनिफर पिछले 20 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

खबरों के मुताबिक, बेटमैन स्टार बेन एफ्लेक (Ben Affleck) और जेनिफर लोपेज को शनिवार यानी 16 जुलाई को लाइसेंस दिया जा चुका है। इतना ही नहीं जेनिफर के ब्राइडल लुक की कुछ तस्वीरें (Wedding Photos) भी सामने आई हैं, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Ben और Jennifer रिलेशनशिप

Jennifer Lopez Wedding:

बता दें कि बेन और जेनिफर ने साल 2002 में एक दूसरे को डेट किया था और दोनों की सगाई भी हो गई थी। हालांकि इसके दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद दोनों फिर पास आए और करीब 20 साल एक-दूसरे डेट करने के बाद उन्होंने शादी (Jennifer Lopez Wedding) कर ली है।

Ben की 1 तो Jennifer की 3 बार हो चुकी है शादी

Jennifer Lopez Wedding:

आपको बता दें कि 52 साल की जेनिफर और 49 साल की Ben Affleck को इनके अफेयर के दौरान ‘बेनिफर’ के नाम से जाना जाता था। पिछली बार सगाई टूटने के बाद बेन ने 2005 में जेनिफर गार्नर से शादी कर ली थी। बेन और गार्नर के 3 बच्चे हैं। साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया।

जेनिफर लोपेज ने भी इससे पहले 3 बार शादी की है। 1997 से 1998 के दौरान उनकी शादी ओजानी नोआ के साथ चली। इसके बाद उनकी शादी क्रिस जुड के साथ हुई जो 2001 से 2003 के बीच चली। साल 2004 में जेनिफर ने सिंगर मार्क एंथनी से शादी की जो 10 सालों तक चली और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। जेनिफर और मार्क के 2 जुड़वां बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif’s Birthday: जानिए विक्की कौशल के साथ कैटरीना कैफ कहां मनाएंगी अपना 39वां बर्थडे, ये मेहमान भी होंगे शामिल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *